चुनाव को लेकर अल्पसंख्यक मोर्चा की भूमिका पर बनी कार्ययोजना

चुनाव को लेकर अल्पसंख्यक मोर्चा की भूमिका पर बनी कार्ययोजना
X
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक में आगामी चुनाव के मद्देनज़र अल्पसंख्यक मोर्चा की भूमिका पर विस्तृत कार्ययोजना बनाई जा रही है।

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक में आगामी चुनाव के मद्देनज़र अल्पसंख्यक मोर्चा की भूमिका पर विस्तृत कार्ययोजना बनाई जा रही है। मोर्चा की राष्ट्रीय प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने कहा, मोदी सरकार की नीति सबका साथ, सबका विकास की है।ं देश के विकास का यह मूलमंत्र सब तक पहुंचाने पूरी तत्परता से काम करें। सरकार की नीतियों का लाभ लें, सभी को यह प्रयास करना है।

मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा, अल्पसंख्यक मोर्चा को हर मंडल से लेकर एक-एक बूथ स्तर तक जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना है, ताकि अल्पसंख्यक समुदाय को इन योजनाओं का लाभ मिल सके तथा ज्यादा से ज्यादा अपने समाज के लोगों के घरों में जाकर बैठक लेकर जानकारी देनी है। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक कुशाभाऊ ठाकरे भवन भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई है। बैठक में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी सहित मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं सम्पूर्ण कार्यसमिति सदस्य और सभी राज्यों के मोर्चा अध्यक्ष एवं महामंत्री शामिल हैं। अल्पसंख्यक मोर्चा के समस्त प्रदेश पदाधिकारी मोर्चा संभाले हुए हैं और पूरे छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पहुंचे हैं।

अल्पसंख्यक बहुल विधानसभाओं की ली जानकारी

मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने देशभर के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व प्रभारी से विधान सभावार जानकारी ली। कितने विधानसभा क्षेत्रों में अल्पसंख्यक बहुत है, उनकी जानकारी प्रभारियों द्वारा दी गई। दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक में आगामी चुनाव के मद्देनज़र अल्पसंख्यक मोर्चा की भूमिका पर विस्तृत कार्ययोजना बनाई जा रही है।

ये थे शामिल

बैठक में डी. पुरंदेश्वरी राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा एवं मोर्चा प्रभारी, अब्दुल कुट्टी अध्यक्ष केंद्रीय हज कमेटी, छत्तीसगढ़ मोर्चा प्रभारी मुहम्मद सद्दाम, डॉ. सलीम राज सह प्रभारी, आरिफ खान छत्तीसगढ़ मोर्चा के अध्यक्ष शकील अहमद शामिल हुए।

Tags

Next Story