सड़कों पर निकला प्रशासन : रात में ठंड से ठिठुरते लोगों के लिए रैन बसेरा की व्यवस्था कर कंबल बांटे...

उमेश यादव-कोरबा। छत्तीसगढ़ में जिस तरह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इससे अभावग्रस्त लोगों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। संकट के इस घड़ी में कोरबा का जिला प्रशासन ऐसे लोगों की मदद के लिए आगे आया है। कलेक्टर के साथ ही निगम के अधिकारियों ने रात के वक्त शहर का दौरा किया और खुले में रहने को मजबूर लोगों के लिए रैन बसेरा में रहने की व्यवस्था कराई। इसके साथ ही उन्हें कंबल और भोजन की व्यवस्था कराकर मानवता का परिचय दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, कोरबा के साथ ही इस वक्त पूरे छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान कम होने के कारण आवासहीन लोगों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। संकट के इस घड़ी में कोरबा का जिला प्रशासन आगे आया है। कलेक्टर और निगम के अधिकारियों ने बीती रात शहर का दौरा और खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर लोगों के लिए रैन बसेरा में ठहरने की व्यवस्था कराई। इतना ही नहीं कलेक्टर ने उन्हें भोजन दिया। इसके साथ ही कंबल का भी वितरण किया। कलेक्टर ने बताया कि ठंड के कारण परिस्थितियां विषम हो गई है। यही वजह है, कि लोगों की मदद के लिए प्रशासन आगे आया है। इसके साथ ही शहर में निगम द्वारा अलाव की व्यवस्था भी कराई गई है जिससे लोगों को ठिठुरन दूर हो सके।
भोजन और कंबल की व्यवस्था की
कड़ाके की इस ठंड में जिस तरह से जिला प्रशासन अभावग्रस्त लोगों की मदद के लिए सामने आया है। इससे सभी को सीख लेने की जरुरत है। खासकर सेवी संस्थाओ को जो समय-समय अभावग्रस्त लोगों की मदद करते है। ठंड से ठिठुर रहे लोगों की मदद के लिए जिला प्रशासन ने खुले में रह रहे लोगों को रैन बसेरा में शरण दिलवाई। इसके साथ भोजन और कंबल की भी व्यवस्था कराई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS