बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र के गांव में पहुंचा प्रशासन : घनघोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के दौरे पर संसदीय सचिव भी पहुंचे, कैंप लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं... कुछ का तत्काल निराकरण

घनश्याम सोनी-बलरामपुर। बलरामपुर जिले के कुसमी विकासखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्र पर संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज दौरे के लिए पहुंचे। जिले के कुसमी विकासखंड के अंतिम छोर पर बसे नक्सल प्रभावित चुनचुना पुंदाग गांव में कलेक्टर एसपी समेत पूरी जिला प्रशासन की टीम भी पहुंची। करीब 20 किमी की दुर्गम पहाड़ी का रास्ता तय कर ग्रामीणों के पास शासन-प्रशासन की टीम पहुंची। इन्होंने कैंप लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया। चुनचुना पुंदाग गांव में ऐसा पहली मर्तबा था कि कोई विधायक ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्या सुन रहा हो।
दरअसल कुछ दिनों पहले इस इलाके से सटे बूढ़ा पहाड़ जो नक्सलियों का गढ़ माना जाता है। वहां छत्तीसगढ़ और झारखंड कि पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन चलाकर नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त किया था। इसके बाद से ही चुनचुना पुंदाग इलाके से नक्सली लगातार भाग रहे हैं। इसी कड़ी में विधायक ग्रामीणों तक पहुंचे। साथ ही ग्रामीणों का पुलिस पर विश्वास कायम हो, इस उद्देश्य से आज शासन-प्रशासन की टीम भी गांव पहुंची।
नक्सल मुक्त ग्राम बनाने के लिए अभियान जारी
वहीं, विधायक ने ग्रामीणों को विकास की सौगातें भी दी। संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज ने गांव में शिक्षा,स्वास्थ्य और सड़क से संबंधित कई घोषणाएं की। जिला कलेक्टर विजय दयाराम ने बताया की जल्द ही गांव से अब मूलभूत समस्याओं को हम दूर कर लेंगे और सुरक्षा की कमान संभालेंगे। जिले के एसपी मोहित गर्ग ने कहा की पुलिस इन गावों को जल्द ही नक्सल मुक्त कर लेगा। यह अभियान लगातार जारी है। देखें वीडियो..
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS