प्रशासनिक अधिकारियों ने उपार्जन केन्द्रों का किया निरीक्षण, किसानों ने कही मन की बात

प्रशासनिक अधिकारियों ने उपार्जन केन्द्रों का किया निरीक्षण, किसानों ने कही मन की बात
X
खाद्य सचिव सहित जिले के प्रभारी सचिवों ने उपार्जन केन्द्रों का दौरा कर धान खरीदी व्यवस्था की ली जानकारी, किसानों ने संतोष जताया और पुराने बारदाने का दर 25 रूपए बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। पढ़िये पूरी खबर-

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व पर प्रभार जिले के सचिवों द्वारा संबंधित जिलों के अंतर्गत विभिन्न धान उपार्जन केन्द्रों का दौरा कर धान खरीदी व्यवस्था की जानकारी ली जा रही है। वहीं किसानों को सुचारू रूप से धान विक्रय के लिए की गई सभी आवश्यक व्यवस्था सहित पारदर्शितापूर्वक धान खरीदी की मॉनिटरिंग की जा रही है।

आज धान खरीदी के चौंथे दिन खाद्य विभाग के सचिव श्री टोपेश्वर वर्मा और तकनीकी शिक्षा विभाग की सचिव श्रीमती रीता शांडिल्य ने बेमेतरा जिले के कठिया, जेवरा, लेन्जवारा, कुसमी, सरदा, बीजाभांठ एवं हसदा धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए है। और किसानों से धान खरीदी व्यवस्था के संबंध में चर्चा भी की जिसमें किसानों ने धान खरीदी व्यवस्था को संतोषप्रद बताया है। उत्तर बस्तर कांकेर जिले के प्रभारी सचिव श्री अंकित आनंद ने नरहरपुर विकासखण्ड के चंवड, अमोड़ा, नरहरपुर एवं घोटियावाही खरीदी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर धान खरीदी व्यवस्था का जायजा लिया, उनके द्वारा खरीदी केन्द्रों में की गई व्यवस्था जैसे-छाया, पानी, ड्रनेज इत्यादि, प्रभारी सचिव से चर्चा के दौरान किसानों ने बताया कि उनके द्वारा 30 प्रतिशत बारदाना उपलब्ध कराये गये है, जिस पर प्रभारी सचिव एवं कलेक्टर द्वारा उनकी प्रशंसा की।

कोरबा जिले के प्रभारी सचिव श्री अन्बलगन पी. पहुंच कर कनकी, कटघोरा और पौड़ी धान उपार्जन केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। वे किसानों से चर्चा कर किसानों से धान खरीदी व्यवस्था की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि वे केन्द्रों में धान खरीदी व्यवस्था से संतुष्ट हैं। राज्य सरकार द्वारा पुराने बारदानों का दर 25 रूपए बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर संबंधित जिलों के कलेक्टर सहित खाद्य विभाग, सहकारी बैंक, विपणन संघ व राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद थे

Tags

Next Story