विधायक को पुन: स्कूल जाने की सलाह : औचक निरीक्षण के दौरान पूर्व राष्ट्रपति का नाम सही नहीं लिख पाएं एमएलए

विधायक को पुन: स्कूल जाने की सलाह : औचक निरीक्षण के दौरान पूर्व राष्ट्रपति का नाम सही नहीं लिख पाएं एमएलए
X
कोरिया जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कांग्रेस विधायक ने स्कूल के औचक निरीक्षण के दौरान पूर्व राष्ट्रपति का नाम सही नहीं लिख पाएं। इस पर उन्हें पुन: स्कूल जाने की सलाह दी जा रही है।

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कांग्रेस विधायक ने स्कूल के औचक निरीक्षण के दौरान पूर्व राष्ट्रपति का नाम सही नहीं लिख पाएं। इस पर उन्हें पुन: स्कूल जाने की सलाह दी जा रही है। दरअसल कांग्रेस विधायक विनय जायसवाल जिले के खड़गवां ब्लाक के लकड़ापारा के प्राथमिक शाला के औचक निरीक्षण के दौरान बच्चों को पढ़ा रहे थे। इस दौरान उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की जगह एपीजी अब्दुल कलाम लिख दिया। वहीं इस मामले के सामने आने के बाद भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक श्यामबिहारी जायसवाल ने एमएलए विनय को पुनः स्कूल जाने की सलाह दी है।





Tags

Next Story