सीएम भूपेश बघेल के सलाहकार राजेश तिवारी एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव नियुक्त, यूपी का देखेंगे काम

सीएम भूपेश बघेल के सलाहकार राजेश तिवारी एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव नियुक्त, यूपी का देखेंगे काम
X
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस ने उन्हें आल इंडिया कांग्रेस कमेटी का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को एक पत्र जारी करते हुए तीन नए राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए हैं। इनमें राजेश तिवारी, तौकीर आलम और प्रदीप नरवाल शामिल हैं। इन तीनों राष्ट्रीय सचिव को उत्तरप्रदेश का प्रभार देख रहीं महासचिव प्रियंका गांधी के साथ सहयोगी के रूप नियुक्त किया गया है।

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस ने उन्हें आल इंडिया कांग्रेस कमेटी का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को एक पत्र जारी करते हुए तीन नए राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए हैं। इनमें राजेश तिवारी, तौकीर आलम और प्रदीप नरवाल शामिल हैं। इन तीनों राष्ट्रीय सचिव को उत्तरप्रदेश का प्रभार देख रहीं महासचिव प्रियंका गांधी के साथ सहयोगी के रूप नियुक्त किया गया है।

राजेश तिवारी इस समय असम चुनाव में कांग्रेस का चुनाव प्रबंध देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है, उसके लिए पार्टी आभारी हूं। जिस तरह छत्तीसगढ़ में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं का दल बनाकर बड़े अंतर से यहां विधानसभा चुनाव में जीत पाई गई थी, ठीक उसी तरह उत्तरप्रदेश में भी हम काम करेंगे। प्रियंका गांधी अभी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जिम्मेदारी समझाएंगी। असम चुनाव के बाद उत्तरप्रदेश जाएंगे। राजेश तिवारी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी हैं और उनके विश्वास पर प्रियंका गांधी की कोर टीम में उन्हें शामिल किया गया है। इसके पूर्व राज्य से युवा विधायक विकास उपाध्याय को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त कर असम का प्रभार दिया गया था।

अगले साल विधानसभा चुनाव

उत्तरप्रदेश में अगले साल विधानसभा का चुनाव होने वाला है। इसके पूर्व वहां आने वाले कुछ माह में पंचायत चुनाव हैं। पार्टी ने इसे देखते हुए तीन राष्ट्रीय सचिव बनाकर उत्तरप्रदेश में प्रियंका गांधी के सहयोगी के रूप में भेजा है। चुनाव के पहले ही वहां पार्टी कार्याकर्ताओं को सक्रिय करने का प्रयास होगा।

मुख्यमंत्री और मरकाम ने दी बधाई

बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर राजेश तिवारी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रति आपकी निष्ठा आपको इस दायित्व का हकदार बनाती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बधाई देते हुये कहा है कि हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके राजनैतिक अनुभव का लाभ पूरे देश के पार्टी कार्यकर्ताओं को मिलेगा।

Tags

Next Story