शंका में ले ली जान : शादी के छह महीने बाद ही उसे पत्नी के चरित्र पर होने लगा शक, गला दबाकर मार डाला

संदीप करिहार/बिलासपुर- छत्तसीगढ़ के बिलासपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पति ने नवविवाहिता पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है। हत्या की घटना सुनकर इलाके में सनसनी फैल गई। इस मामले की सूचना मिलते ही आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला सीपत थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, सीपत थाना क्षेत्र के सेलर में पति ने नवविवाहिता पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है। पति ने चरित्र पर शक था, इसलिए वारदात को अंजाम दिया है। मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। वहीं कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि 6 महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS