CG Politics : बंपर जीत के बाद बोले मूणत- कांग्रेस ने पूरे शहर को चौपट कर दिया, इसलिए जिले की सातों सीटों पर हारी...

CG Politics : बंपर जीत के बाद बोले मूणत- कांग्रेस ने पूरे शहर को चौपट कर दिया, इसलिए जिले की सातों सीटों पर हारी...
X
अधिकारियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि, झूठ बोलने वाले अधिकारियो को अब जवाब देना होगा, जिसमें मेरा कोई लेना देना नहीं था उसमे गया कि, मेरे समय की फ़ाइल है। संय्या भये कोतवाल तो डर काहे का, वाला वक़्त अब जा चुका है, जनता के लिए काम करोगे तो ठीक है नहीं तो नाप दिए जाओगे। पढ़िए पूरी खबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 15 साल तक राज़ करने वाली भाजपा को 2018 में हार का सामना करना पड़ा था। 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने राजनैतिक पंडितों की भविष्यवाणी को गलत साबित करते हुए एक बार फिर प्रदेश की राजनीती के सिंहासन में विराजमान हो चुकी है। बीजेपी की जीत के बाद पश्चिम विधायक राजेश मूणत के तीखे तेवर दिखाते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।

कांग्रेस ने राजनीति में मेरे चरित्र की हत्या करने की कोशिश की

बीजेपी की एकतरफा जीत के बाद रायपुर पश्चिम से बीजेपी विधायक राजेश मूणत ने मिडिया से बातचीत के दौरान तीखे तेवर दिखाते हुए कहा कि, चौपाटी विवाद, स्काईवाक से प्रदेश की कानून व्यवस्था व्यवस्था लचर हो गई थी। कांग्रेस ने राजनीति में मेरे चरित्र की हत्या करने की कोशिश की है। कांग्रेस राज में ना खाता ना बही, कांग्रेस ने जो कहा वो सही वाली कहानी चल रही थी। स्काईवाक की घटना को कांग्रेस का ताबूत बनाकर मैं जनता को समर्पित करुंगा। उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस ने पुरे शहर को चौपट कर दिया ही, इसलिए कांग्रेस के हाथ से 7 सीटें चली गयी।

अधिकारियों को अब जवाब देना होगा

महादेव एप और नशा कारोबारियों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, रायपुर शहर में नशे के माफियायों का संरक्षणकर्ता और महादेव एप का संचालन करने वाला धड़ल्ले घूम रहा था और राजधानी की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही थी। अधिकारियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि, झूठ बोलने वाले अधिकारियो को अब जवाब देना होगा, जिसमें मेरा कोई लेना देना नहीं था उसमे गया कि, मेरे समय की फ़ाइल है। संय्या भये कोतवाल तो डर काहे का, वाला वक़्त अब जा चुका है, जनता के लिए काम करोगे तो ठीक है नहीं तो नाप दिए जाओगे। इशारों ही इशारों जेल का जिक्र करते हुए कहा कि, जेल में कई लोगों के नाम के बैरक खाली है अब दोहरा मापदंड अब नहीं चलेगा।

Tags

Next Story