नशे में धुत डॉक्टर के इलाज के बाद मरीज की मौत, बोले- 'मार लो, लेकिन पत्नी को मत बताना'

दंतेवाड़ा। जिला अस्पताल में शराब के नशे में धुत डॉक्टर द्वारा मरीज के इलाज का मामला सामने आया है। नशे में धुत डॉक्टर के इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई। इसके बाद डॉक्टर छुपने लगा जब लोगों ने उसे ढूंढा कर निकाला तो उन्होंने कहा- 'जितना मारना हो मार लो, लेकिन पत्नी को मत बताना।' डॉक्टर की लापरवाही की खबर फैलते ही डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। इस घटना का वीडियो भी बनाया गया है।
दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में डॉ. जे. पात्रे ड्यूटी पर मौजूद तो थे लेकिन नशे में धुत थे। इस दौरान दोपहर को अजमन ठाकुर नाम के शख्स को उसके परिजन इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। रात को मरीज की तबीयत बिगड़ गई डॉक्टर को इसकी सूचना दी गई। लेकिन डॉक्टर साहब तब तक नशे में चूर हो गये थे इसलिए मरीज तक पहुंचने में उन्हें काफी समय लग गया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ठीक से चल तक नहीं पा रहे थे। किसी तरह मरीज को देखने पहुंचे, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद रात करीब 9 बजे अजमन ने दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक घटना के बाद रात को डॉक्टर पात्रे शराब के नशे में छिप गए। लोगों ने किसी तरह उन्हें ढूंढकर बाहर निकला। इस पर सर, मुझे जितना मारना है मार लीजिए, लेकिन घर पर वाइफ को मत बताइयेगा। वरना वाइफ आप लोगों से ज्यादा पिटाई कर देगी।
मरीज की मौत पर डॉक्टर का कहना है कि- 'उसकी मौत कैसे हुई है, इस बारे में हमारे फॉरेंसिक एक्सपर्ट सलाह दे सकते हैं।'
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS