महंगाई की खिलाफत : प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों में कांग्रेस का प्रदर्शन, रायपुर में सड़क पर बैठे पुनिया

रायपुर। महंगाई को लेकर कांग्रेस देशभर में गुरुवार को प्रदर्शन कर रही है। वहीं छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेसियों ने आज महंगाई मुक्त भारत अभियान शुरू कर दिया है। ये अभियान 2 से 4 अप्रैल जिला स्तर और 7 अप्रैल को प्रदेश स्तर पर भी चलाया जाएगा। दरअसल राजधानी रायपुर में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया इस अभियान की अगुवाई कर रहे हैं। यह प्रदर्शन राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में हो रहा है। इसके तहत कांग्रेसी सिलेंडर और बाइक लेकर सड़क पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पीएल पुनिया घरेलू गैस सिलेंडर के बीच बैठे हैं, हाथ में पोस्टर है, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर है और ऊपर लिखा है अंधेर नगरी चौपट राजा।
इस दौरान प्रदेश प्रभारी पुनिया ने कहा कि कांग्रेस महंगाई मुक्त भारत अभियान चला रही है। ये अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है। राज्य के हर जिले में यह विरोध प्रदर्शन हो रहा है। पिछले कुछ समय में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। साल 2014 में जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तो पेट्रोल 71 रुपए और डीजल 50 रुपए के आस-पास मिलता था। अब दोनों के दाम 100 और 90 के पार जा चुके हैं। केंद्र की सरकार टैक्स लगाकर बस अपनी जेबें भरने का काम कर रही है। थाली बजाकर कांग्रेसी महंगाई के खिलाफ विरोध कर रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS