एग्रेसिव अग्रवाल : कोल घोटाले को लेकर कांग्रेस पर बरसे... और किसे बताया लल्लूराम... पढ़िए

एग्रेसिव अग्रवाल : कोल घोटाले को लेकर कांग्रेस पर बरसे... और किसे बताया लल्लूराम... पढ़िए
X
श्री अग्रवाल ने कहा कि, CBI कोर्ट ने कोल घोटाले में 6 लोगों को दोषी पाया है। जिसमें पूर्व सांसद विजय दर्डा और उसके उद्धोगपति बेटे भी शामिल हैं। आखिर इन लोगों के दोषी होने के बावजूद कांग्रेस इन पर कब कार्रवाई करेगी। उन्होंने और क्या-क्या कहा...पढ़िए

स्वप्निल गौरखेड़े-रायपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक बार फिर से काफी एग्रेसिव दिखे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, राज्य सरकार में सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है। क्योंकिं CBI कोर्ट ने कोल घोटाले में 6 लोगों को दोषी पाया है। जिसमें पूर्व सांसद विजय दर्डा और उसके उद्धोगपति बेटे भी शामिल हैं। आखिर इन लोगों के दोषी होने के बावजूद कांग्रेस इन पर कब कार्रवाई करेगी। पूरी कांग्रेस कोल घोटाले में लिप्त है। दिल्ली से लेकर छत्तीसगढ़ तक कांग्रेस भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।

सिंहदेव महाराज नहीं, लल्लूराम...

कांग्रेस पर पूरी आक्रामकता के साथ बरस रहे श्री अग्रवाल ने इस दौरान एक सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के बारे में कहा कि, वे महाराज नहीं लल्लूराम हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि, राज्य में पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित वर्ग और आदिवासी वर्ग का अपमान किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के पैसों का बंदरबाट किया जा रहा है। इन्हीं बदलावों की वजह से कांग्रेस नष्ट हो जाएगी। क्योंकि बस्तर ही वह क्षेत्र है, जहां के आदिवासी तय करते हैं कि राज्य में किसकी होगी अगली सरकार।

भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया तो बना दिया मंत्री

पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा को कांग्रेस ने कायम किया है। आज भ्रष्टाचारी प्रदेश को दीमक की तरह खोखला कर रहे हैं। दरअसल, कांग्रेस विधायक मोहन मरकाम ने राज्य में डीएमएफ में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया था और विधानसभा की समिति को इसपर जांच करने की मांग भी की थी। इसी मुद्दे को लेकर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, DMF में भ्रष्टाचार का मामला उठने के बाद ही मोहन मरकाम को मंत्री बना दिया गया। इसी तरह PM आवास नहीं दे पाने की वजह से पंचायत विभाग छोड़ने वाले सिंहदेव को उप मुख्यमंत्री बनाया दिया गया।

Tags

Next Story