एग्रेसिव अग्रवाल : बोले- जिस संविधान के तहत आप मुख्यमंत्री बने, उसी संविधान पर प्रश्नचिन्ह लगा रहे हो, क्या संविधान और राज्यपाल आपके सुविधानुसार होंगे?

एग्रेसिव अग्रवाल : बोले- जिस संविधान के तहत आप मुख्यमंत्री बने, उसी संविधान पर प्रश्नचिन्ह लगा रहे हो, क्या संविधान और राज्यपाल आपके सुविधानुसार होंगे?
X
पूर्व मंत्री अग्रवाल ने कहा कि, भूपेश बघेल जी जिन्होंने आप को शपथ दिलाई, जिस संविधान के तहत आप मुख्यमंत्री बने हो, आप उसी संविधान पर प्रश्नचिन्ह लगा रहे हो। संविधान और राज्यपाल आपके सुविधानुसार होंगे क्या? आप संविधान का अपमान कर रहे हैं। और क्या कहा उन्होंने पढ़िए पूरी खबर...

स्वप्निल गौरखेड़े/रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के देश का संविधान और लोकतंत्र खतरे में है के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, भूपेश बघेल जी जिन्होंने आप को शपथ दिलाई, जिस संविधान के तहत आप मुख्यमंत्री बने हो, आप उसी संविधान पर प्रश्नचिन्ह लगा रहे हो। संविधान और राज्यपाल आपके सुविधानुसार होंगे क्या? आप संविधान का अपमान कर रहे हैं। राज्यपाल की समीक्षा का अधिकार राष्ट्रपति को है, संसद को है। आप अपने आपको राष्ट्रपति, संसद, संविधान से ऊपर मानने लगे हैं। श्री अग्रवाल ने कहा कि, नेहरू जी, इंदिरा जी और नरसिम्हा राव जी ने कभी ऐसी बातें नहीं की। सीएम पहले छत्तीसगढ़ की चिंता कर लें। उसके बाद राज्यपाल के अधिकारों की चिंता करें।

बाबा साहब अंबेडकर को कांग्रेस ने कभी महत्व नहीं दिया

बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के बयान पर भी पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, शैलजा जी देश के संविधान के तहत सांसद, विधायक और मंत्री बनी हैं। तब आपको संविधान खतरे में दिखाई नहीं दिया, अब आप उस पर ही प्रश्नचिन्ह लगा रही है। कांग्रेस इसी लोकतंत्र और संविधान के तहत होने वाले चुनाव में हांसिए में जा रही है, तब आपको लोकतंत्र खतरे में दिखाई दे रहा है। बाबा साहब अंबेडकर को कांग्रेस ने कभी महत्व नहीं दिया। बाबा साहब कितने महान थे, ये बताने का काम भाजपा ने किया है। आपको खाली एक परिवार के लोग दिखते थे, जब आप पदों पर थे, सरकार में थे तो बाबा साहब कभी याद नहीं आए।

Tags

Next Story