कृषि मंत्री चौबे का बड़ा बयान : बोले- प्रदेश में बिजली दरों में बढ़ोतरी हुई तो केंद्र जिम्मेदार

बिलासपुर। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश में केमिकल फर्टिलाइजर का संकट होगा। प्रदेश में कृषि का रकबा बढ़ा है। किसानों की संख्या बढ़ी है। इस वजह से धान का रकबा भी बढ़ा है।बुधवार को छत्तीसगढ़ भवन में मीडिया से बातचीत के दौरान कृषि मंत्री ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार के समय में 52 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा जाता था, जबकि कांग्रेस की सरकार में दोगुना 98 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी हुई है।
ये बाते इशारा करती है कि खेती का रकबा बढ़ने से केमिकल फर्टिलाइजर की जरूरत होगी। ऐसे में आने वाले समय में केमिकल फर्टिलाइजर का संकट पैदा होगा। बिजली की दरों में बढ़ोतरी को लेकर कृषि मंत्री ने कहा कि बिजली दरों में राज्य सरकार की ओर से की गई बढ़ोतरी की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी। डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं। केंद्र सरकार कोयला नहीं दे रही है। ऐसे में स्वभाविक है मंहगाई बढ़ेगी तो बिजली के दरों में भी बढ़ोतरी होगी। इसके लिए सीधे तौर पर केंद्र सरकार दोषी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS