Agriculture : छग में विकसित हुई मक्के की नई किस्म, सरकारी दाम पर मिलेंगे बीज, अब बढ़ेगा उत्पादन

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विवि( Indira Gandhi Agricultural University)में प्रजनन विधि द्वारा लगातार फसलों( crops)की नई किस्म अगेती शंकर मक्का - 1 तैयार की जा रही है। पहले इस कार्य को 8 वर्ष लगते थे, लेकिन वंश क्रम प्रजनन विधि के जरिए कृषि विवि में कई किस्में 3 वर्ष में तैयार हो रही हैं। इसी क्रम में अनुवांशिकी एवं पौध प्रजनन विभाग के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. दीपक शर्मा ने जल्द पैदावार देने वाली मक्के की नई किस्म विकसित की है। यह छत्तीसगढ़ में 85 दिनों में तैयार होने वाली मक्के की पहली किस्म बताई जा रही है। इससे पहले जानवरों के चारे के लिए मक्का विकसित किया गया था।
वैज्ञानिक का कहना है, पहले प्रदेश में मक्के की कोई किस्म नहीं थी । किसान प्राइवेट कंपनी से महंगे दाम पर मक्का बीज खरीदते हैं। नई किस्म आने से अब किसानों को सरकारी दाम में बीज मिल पाएंगे। बीज की प्रमाणिकता की प्रक्रिया जारी है। इसके बाद पाएगा। किसानों को इसका लाभ मिल पाएगा।
रंग लाई नौ साल की मेहनत
छत्तीसगढ़ में मक्के की नई किस्म तैयार होने के पीछे वैज्ञानिक की 9 साल की कड़ी मेहनत है। दो जनक की ब्रीडिंग के बाद नई किस्म बनी है।इसमें पहला हैदराबाद से लाया गया, दूसरा वैज्ञानिकों ने स्वयं तैयार किया। इससे लंबा समय लगा। नई किस्म में बीमारियों से लड़ने की क्षमता है। खास बात यह, छत्तीसगढ़ की जलवायु के अनुकूल है। अंबिकापुर मक्का परियोजना के नोडल अधिकारी संतोष कुमार सिन्हा का कहना है, क्षेत्र में फसल का शत-प्रतिशत सफल प्रयोग रहा है। किसानों ने इसे अपनाने की बात कही है। बीज नोटिफाइड होने बाद प्रदेश के किसानों को इसका लाभ मिल सकेगा।
प्रति हेक्टेयर 58 क्विंटल उत्पादन
मक्के की खेती करने वाले अधिकतर किसान दुकानों से लंबे समय में तैयार होने वाले बीज खरीदते हैं। कई बार मौसम के अनुरूप फसल नहीं होने से उन्हें नुकसान हो जाता है। जल्द फसल तैयार होने वाले बीजों की जानकारी किसानों को नहीं होती। मक्के की नई किस्म 84 दिन में तैयार हो जाएगी। बाकी किस्म को 90 से 100 दिन लगते हैं। जल्द तैयार होने से फसल चक्र में क्रम सही बैठता है। नई किस्म का सरगुजा, दंतेवाड़ा व रायपुर में प्रयोग किया गया। सभी क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं। प्रति हेक्टेयर 58 क्विंटल उत्पादन है, जो बाकी से 20 क्विंटल अधिक है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS