परिणाम से पहले, मतगणना दिवस के बीच भिलाई की सभी चार निकायों की टोटल बॉयोग्रॉफी

परिणाम से पहले, मतगणना दिवस के बीच भिलाई की सभी चार निकायों की टोटल बॉयोग्रॉफी
X
आज आएंगे परिणाम, मतगणना आने में अभी कुछ समय बाकी, तब तक पढ़िए सारे घमासान का एक हिसाब-किताब और सभी चार निकायों की टोटल बॉयोग्रॉफी..

भिलाई निगम

- भिलाई के 70 वार्डों में चुनाव हुए।

- भिलाई में मेयर का पद अनारक्षित है।

- 463 मतदान केंद्रों में डाले गए वोट।

- 64% मतदान हुआ है।

- 3 बार कांग्रेस और 1 बार भाजपा बना चुकी है मेयर।

- 2015 में देवेंद्र यादव चुनाव जीतकर बने थे मेयर।

रिसाली निगम

- 40 वार्डों में चुनाव हुए।

- रिसाली निगम में मेयर का पद ओबीसी महिला आरक्षित हुआ है।

- 122 केंद्रों में मतदान हुए।

- भिलाई के 13 वार्डों को परिसीमन कर 40 वार्डों का निगम बनाया गया है।

- गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की प्रतिष्ठा दांव पर है।

- भिलाई से अलग होने के बाद रिसाली का ये पहला चुनाव है।

भिलाई-3 चरोदा निगम

- 40 वार्डों में चुनाव हुए।

- यहां मेयर पद का आरक्षण एससी हुआ है।

- 112 मतदान केंद्रों में वोट डाले गए।

- 2015 में चरोदा निगम बना और 2016 में चुनाव हुआ।

- भिलाई-3 चरोदा की पहली मेयर भाजपा की चंद्रकांता मांडले बनीं।

- पहली बार चुनाव में बृजमोहन अग्रवाल प्रभारी बने थे। इस बार भी प्रभारी बने हैं।

नगर पालिका परिषद जामुल

- 20 वार्डों में चुनाव हुए।

- अध्यक्ष पद का आरक्षण सामान्य हैं।

- 35 मतदान केंद्रों में वोट डाले गए।

- 2015 में कांग्रेस की सरोजनी चंद्राकर बनी थी अध्यक्ष।

- इस बार कांग्रेस-भाजपा के अलावा जोगी कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है।

इन निकायों में यहां-यहां हो रही मतगणना

- रिसाली में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल

- भिलाई में कल्याण कालेज, सेक्टर-7

- भिलाई-3 चरोदा में स्व. खूबचंद बघेल महाविद्यालय

- जामुल में हायर सेकेंडरी स्कूल

Tags

Next Story