स्कूलों में जा रहे वायुसेना के जवान: बच्चों को कर रहे प्रेरित, प्रोजेक्टर के माध्यम से अग्निपथ की दे रहे जानकारी

आशीष कुमार गुप्ता-बतौली/ सेदम न्यूज। छत्तीसगढ़ के सरगुजा के बतौली स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में कक्षा 11वी 12वी के विद्यार्धियों को भारतीय वायुसेना की टीम द्वारा भारतीय सेना में अग्निपथ योजना अंतर्गत अग्निपथ पदो पर चयन प्रक्रिया एवम मार्गदर्शन, विस्तार से बताया गया। इस दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से वीडियो दिखाया गया एवं प्रेरित किया गया, देश के प्रति समर्पण एवम जोश उत्पन किया गया, छात्र छात्राओं के मन में बने संदेह को दूर किया गया, तत्पश्चात क्विज कार्यक्रम किया गया, पूछे गए सवालों के सही जवाब देने वाले स्टूडेंट को पुरुस्कृत किया गया।
प्राचार्य ने जताया आभार
सैनिक सुशांत सिंह, वी के सिंग, ने मार्गदर्शन प्रदान किया गया, प्राचार्य राजेश गुप्ता ने सैनिकों का आभार जताया इन्होंने कहा की देश सेवा सबसे बड़ी सेवा है देश की प्रति समर्पण होना चाहिए। कार्यक्रम में,व्याख्याता राकेश गुप्ता, विजय बहादुर यादव, संध्या गुप्ता, सुषमा गुप्ता, ममता गोस्वामी, रजनी सिन्हा, दसगेंद सिंग,सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS