आकाश शर्मा बने प्रदेश युकां अध्यक्ष : युवा कांग्रेस चुनाव के परिणाम घोषित, प्रदेश महासचिव होंगे भावेश शुक्ला....

आकाश शर्मा बने प्रदेश युकां अध्यक्ष : युवा कांग्रेस चुनाव के परिणाम घोषित, प्रदेश महासचिव होंगे भावेश शुक्ला....
X
युवा कांग्रेस के अध्यक्ष के लिए आकाश शर्मा और मोनू अवस्थी के बीच मुकाबला हुआ था। प्रदेश पदाधिकारी और विधानसभा अध्यक्ष के साथ जिला अध्यक्ष के वोटों की भी घोषणा की गई है। पढ़िए पूरी खबर.....

रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवा कांग्रेस के चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया है। युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कुल साढ़े तीन लाख मतों से जीत हासिल की हैं। वहीं, युवा कांग्रेस संगठन के प्रदेश महासचिव भावेश शुक्ला को चुना गया हैं।

उल्लेखनीय है कि, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष के लिए आकाश शर्मा और मोनू अवस्थी के बीच मुकाबला हुआ था। प्रदेश पदाधिकारी और विधानसभा अध्यक्ष के साथ जिला अध्यक्ष के वोटों की भी घोषणा की गई है। प्रदेश पदाधिकारी 100 पदों के साथ 90 विधानसभा अध्यक्ष और 40 जिला अध्यक्ष के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। अब तक सबसे ज्यादा मार्जिन से जीतने वाले अध्यक्ष बने आकाश शर्मा अब तक ये रिकार्ड हरियाणा के अध्यक्ष के नाम पर था जिन्होंने दो लाख वोट से जीते थे।

आकाश शर्मा ने 3,86000 वोटों से जीत हासिल की

फाइनल टैली में आकाश शर्मा ने 3,86000 वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं विनोद कश्यप जिला अध्यक्ष बनाये गये। समीर भट्ट रायपुर दक्षिण विधानसभा, आजाद वर्मा पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष चुने गये। उत्तर विधानसभा के अध्यक्ष पलाश मल्होत्रा चुने गये। सजल चंद्राकर ग्रामीण विधानसभा के अध्यक्ष बने। कोंडागाँव जिले में अध्य्क्ष पीताम्बर नाग चुने गये। पेमशीला मंडावी प्रदेश महासचिव प्रदेश में st में सर्वाधिक वोट प्राप्त कर चुनी गई। केशकाल विधानसभा में अमीन मेमन की पकड़ बरकरार रही। वहीं सजंय मरकाम विधानसभा अध्यक्ष चुने गये।

Tags

Next Story