दक्षिण विधानसभा के गांधी मैदान से शुरू होगा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

रायपुर: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत पूरे देश में 26 जनवरी से प्रारंभ होगी। शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा इसका रूटचार्ट तय करने एक बैठक आयोजित की गई। विधानसभावार चलने वाली यह यात्रा रायपुर शहर के दक्षिण विधानसभा के गांधी मैदान से शुरू होगी। कोतवाली चौक से सदर बाजार, पुरानी बस्ती, लाखे नगर चौक, सांई दरबार मंदिर, हनुमान नगर, आदर्श नगर, दंतेश्वरी मंदिर, गणपत सिंधी विद्यालय, दूधाधारी मठ टिकरापारा, हरदेवलाला मंदिर से होते हुए दशहरा मैदान छत्तीसगढ़ नगर में सभा के रूप मे यात्रा का समापन होगा।
हर घर झंडा लगाया जायेगा एवं विधानसभा के अंतर्गत आने वाले कांग्रेस पदाधिकारियो के घर पर नेमप्लेट लगाई जायेगी। केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश मे बढ़ती हुई महंगाई बेरोजगारी का चार्टशीट बनाकर आम जनता तक पहुंचाया जायेगा। यात्रा के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार के 4 साल मे गांव गरीब किसान मजदूर के हित में किये गये कार्यों को भी आम जनता तक पहुंचाया जायेगा। दो माह तक चलने वाली यह यात्रा विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सभी मतदान केंद्रों तक पहुंचेगी।
ये उपस्थित रहे
बैठक में विधायक विकास उपाध्याय, वरिष्ठ कांग्रेसी संजय पाठक, हसन खान, प्रमोद चौबे, सूर्यमणि मिश्रा, सभापति प्रमोद दुबे, ज्ञानेश शर्मा, पंकज शर्मा, महेंद्र छाबड़ा, सुरेश ठाकुर, शिव सिंह ठाकुर, श्रीकुमार मेनन, रामसहोदर गुप्ता, प्रदेश प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला, समस्त पार्षद, ब्लाॅक अध्यक्ष एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS