आंगनबाड़ी भर्ती में गड़बड़ी का आरोप, कांग्रेस नेत्री ने खोला मोर्चा, चर्चित अधिकारी के खिलाफ एक और शिकायत

रायपुर। आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में अधिकारियों द्वारा अनियमितता और गड़बड़ी आरोप लगाते हुए महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष ने मोर्चा खोल दिया है। मुढ़ीपार ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और महिला बाल विकास खैरागढ़ के लिए डोंगरगढ़ विधायक की प्रतिनिधि आरती महोबिया ने महिला बाल विकास विभाग के खैरागढ़ परियोजना द्वारा की जा रही भर्ती में भर्राशाही और नियमों को दरकिनार कर अनियमितता करने का आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर और महिला बाल विकास विभाग के आला अधिकारियों के नाम पत्र लिखा है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष आरती महोबिया ने महिला बाल विकास अधिकारी नीरू सिंह, जनपद पंचायत सीईओ रोशनी भगत पर भर्ती में शासन द्वारा जारी नियमों को दरकिनार कर भर्ती में अनियमितता और पात्र हितग्राहियों से भर्ती के नाम पर वसूली करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
मुढ़ीपार महिला कांग्रेस अध्यक्ष आरती महोबिया नें बताया कि अनियमितता और गड़बड़ी के साथ अधिकारियों द्वारा जानबूझकर बरती जा रही लापरवाहियों को लेकर जिला कलेक्टर और अधिकारियों को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की गई है। कार्रवाई नही होने पर मामले में उच्च न्यायालय तक गुहार लगाकर भर्ती प्रक्रिया को नियमों के अनुसार करने की मांग की जाएगी। ज्ञापन में महिला कांग्रेस अध्यक्ष आरती महोबिया ने कहा है कि खैरागढ़ में महिला बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी सहायिकाओं की भर्ती प्रक्रिया में अधिकारी जानबूझकर गड़बड़ी की जा रही है। खैरागढ़ शहरी और ग्रामीण सेक्टरों में विभाग द्वारा लगभग 14 से अधिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। महोबिया ने शिकायत में बताया कि भर्ती के तहत सरकार द्वारा जारी किए गाइडलाइन और नियमों को ताक पर रखकर परियोजना अधिकारी और जनपद पंचायत सीईओ द्वारा नियम विरूद्ध भर्ती की जा रही है। भर्ती में नियमों के अनुसार वार्ड से ही सहायिका की भर्ती की जानी है। लेकिन अन्य वार्डों के आवेदकों को पात्र बताया जा रहा है। भर्ती में विधवा महिला को प्राथमिकता है। लेकिन अधिकारियों द्वारा विधवा महिला को कोई प्राथमिकता नहीं देकर अन्य को आगे किया जाना गड़बड़ी को उजाकर कर रहा है। जारी विज्ञापन अनुसार आंगनबाड़ी परिक्षेत्र में आने वाले आवेदक महिला को आवेदन दिया जाना है। उनका आवेदन लिया जाना है। लेकिन विभाग नियमों का पालन ही नही कर रहा है। इसलिए पूरे मामले की जांच कर महिला एवं बाल विभाग की खैरागढ़ परियोजना अधिकारी नीरू सिंह और जनपद पंचायत की सीईओ रोशनी भगत पर कार्रवाई की जाए। खैरागढ़ परियोजना से संबंधित एक और खबर पढ़ने के लिए क्लिक कीजिए:- Expose : ये हैं महिला बाल विकास विभाग की बेखौफ महिला अफसर, दोषी पाई जाने के बावजूद बाल बांका न हुआ...
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS