ओडिशा के धान की पहले से डंपिंग : 3 गांवों 4 किसानों के घर से 708 बोरा धान जप्त, छत्तीसगढ़ में खपाने की थी तैयारी

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में आज से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत हो गई है। जिसे लेकर प्रशासन सतर्क है। वहीं, छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में SDM ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर 3 गावों से 708 बोरा धान जब्त किया है। जब्त धान की कीमत लगभग 5 लाख 9 हजार 760 रुपए बताई जा रही है। पूरा मामला जिले के देवभोग थाना क्षेत्र का है।
वहीं, इस मामले में 28 अक्टूबर को गरियाबंद के सुपेबेड़ा ग्राम में 4 किसानो के घरों से 243 बोरा और 65 बोरा धान राज्य की सीमा पार करते पिकअप वाहन से जप्त किया गया है। दूसरे राज्यों का धान यहां खपाया न जा सके इसके लिए जिला प्रशासन लगातार छापेमारी कर रही है। इस जब्त धान की कुल कीमत 2 लाख 21 हजार 760 रुपए बताई जा रही थी। यह कार्रवाई आज भी जारी है।
पहले से ही घरों में धान डंप कर चुके हैं किसान
हर साल की तरह इस साल भी कुछ किसान समर्थन मूल्य पर ओडिशा का धान छत्तीसगढ़ में खपाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए वे बिचौलियों के साथ मिलकर पहले से ही ओडिशा का धान लाकर अपने घरों में डंप कर चुके हैं, ताकि वे सीमावर्ती इलाके के रास्तों पर लगे चेक पोस्ट से बच सके। अब इस पर जिला प्रशासन ने छापेमारी की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में अब तक अवैध रूप से भंडारित 708 बोरा धान जप्त किया जा चूका है।
चेक पोस्ट से बचने चली ये चाल
दरअसल आज से सीमावर्ती इलाके के 28 रास्तों पर चेक पोस्ट भी शुरू हो गया है। चेक पोस्ट पर सघन चेकिंग कर ओडिशा से आने वाले धान को रोकने का काम किया जाएगा। इसी प्रतिबंध के डर से किसानों और बिचौलियों ने पहले से ही धान का भंडारण कर रख लिया। अब इसकी उगाही जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS