Amarnath Cloudburst : अमरनाथ यात्रा में फंसे छत्तीसगढ़ के 9 यात्री...वीडियो संदेश भेजकर बताया अपना हाल

X
By - Purnima Mandal |10 July 2022 3:01 PM IST
अमरनाथ यात्रा में गए प्रदेश के 9 यात्री यहां फंसे हुए हैं। तीर्थ यात्रियों वीडियो संदेश भेज कर अपना हाल बताया है। क्या कहा यात्रियों ने पढ़िए पूरी खबर...
बलौदाबाजार। जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ गुफा के पास हुए हादसे के बाद से अमरनाथ यात्रा में गए छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के 9 यात्री फंसे हुए हैं। यात्रियों ने वीडियो संदेश भेज कर अपना हाल बताया है। यात्रियों कहा कि शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे पवित्र गुफा के पास बादल फटने के बाद आई आपदा में ये सभी यात्री शेषनाग बेस कैंम्प में फंसे हैं। सभी तीर्थ यात्रियों के भोजन का पूरा इंतजाम किया गया है। यहां फंसे तीर्थ यात्रियों में शैलेंद्र साहू, अमन साहू, राजेश साहू, उमेश साहू, अजय वर्मा, भूषण लाल सिन्हा, आशीष वर्मा, धर्मेंद्र साहू और मंगल वर्मा है। ये सभी पलारी ब्लाक के रहने वाले हैं। देखिए वीडियो-
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS