Chhattisgarh Exit Poll : छत्तीसगढ़ में कांटे के मुकाबले के बीच कांग्रेस को मामूली बढ़त... एबीपी न्यूज-सी वोटर, आज तक एक्सिस माई इंडिया के आंकड़े जारी.. पढ़िए

रायपुर। पांच राज्यों में मतदान संपन्न होने के बाद विभिन्न समाचार माध्यमों और टीवी समाचार चेनलों ने अपने-अपने एग्जिट पोल के आंकड़े जारी कर दिए हैं। अब तक मिले आंकड़ों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में भाजपा पर सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी को मामूली बढ़त दिख रही है। आज तक और एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में भाजपा को 41 प्रतिशत वोट और कांग्रेस को 42 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान जताया गया है। इसके मुताबिक भाजपा को 36 से 46 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस को 40 से 50 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है। वहीं एबीपी न्यूज और सी वोटर ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 41 से 53 और भाजपा को 36 से 48 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है।
देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव (assembly elections) के नतीजे तीन दिसंबर को आने हैं। इन चुनावी राज्यों में छत्तीसगढ़ भी शामिल है। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में वोटिंग हुई थी। दोनो चरणों को मिलाकर यहां कुल वोटिंग प्रतिशत 76.31 फीसदी रहा जो पिछले चुनाव यानी 2018 के मुकाबले (76.88) मामूली नीचे था। यहां पहले चरण में बस्तर और राजनांदगांव क्षेत्र के 20 सीटों पर चुनाव हुए थे, वहीं फेज 2 में बाकी बची 70 सीटों पर वोटिंग हुई थी। चुनाव के नतीजों से पहले सत्ताधारी कांग्रेस और विपक्षी पार्टी बीजेपी दोनों में हलचल तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीटे हैं, इनमें कांग्रेस का दावा है कि वह 75 सीटें जीतेगी। वहीं भाजपा भी पर्याप्त बहुमत के साथ सरकार बनाने का दावा कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS