CG Election : अमित जोगी का बड़ा आरोप, कहा- कांग्रेस छोड़ने वालों की जान को खतरा, सुरक्षा दिलाए चुनाव आयोग

CG Election : अमित जोगी का बड़ा आरोप, कहा- कांग्रेस छोड़ने वालों की जान को खतरा, सुरक्षा दिलाए चुनाव आयोग
X
पिछले दो दिनों में सरकारी तंत्र का दुरूपयोग किया जा रहा है। श्री जोगी ने कहा कि, इलेक्शन कमीशन से उनक मांग है कि, कांग्रेस पार्टी छोड़ कर आये लोगों की जान को खतरा है। इलेक्शन कमीशन प्रशसन के माध्यम से ऐसे नेताओं को सुरक्षा उपलब्ध कराए। पढ़िए उन्होंने और क्या कहा...

मोनिका दुबे-रायपुर। जेसीसीजे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने प्रशासन पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि, पिछले दो दिनों में सरकारी तंत्र का दुरूपयोग किया जा रहा है। श्री जोगी ने कहा कि, इलेक्शन कमीशन(Election Commission) से उनक मांग है कि, कांग्रेस पार्टी छोड़ कर आये लोगों की जान को खतरा है। इलेक्शन कमीशन प्रशसन के माध्यम से ऐसे नेताओं को सुरक्षा उपलब्ध कराए। इसके अलावा भी अमित ने एक और बउ़ा ऐलान किया है। अमित ने कहा है कि, अगर किस्मत लाल नंद चुनाव नहीं जीतेंगे तो छोड़ दूंगा राजनीति। अमित जोगी ने ने कहा कि, किस्मत लाल नन्द दोबारा लड़ेंगे और जीतेंगे। उनहोंने कहा कि, पिछली बार भाजपा की ज़मानत जप्त हुई थी इस बार दोनो पार्टी की ज़मानत जप्त कराएंगे। उल्लेखनीय है कि, सरायपाली से विधायक किस्मत लाल नन्द ने अमित और रेणु जोगी की मौजूदगी में आज जेसीसीजे में प्रवेश किया है। माना जा रहा है कि जोगी कांग्रेस श्री नंद को सरायपाली से चुनाव मैदान में उतार सकती है। उल्लेखनीय है कि, कांग्रेस पार्टी से टिकट कटने से नाराज किस्मत लाल नन्द ने आज जोगी कांग्रेस में प्रवेश किया है।

प्रभा मरकाम और बैस ने भी थामा जोगी कांग्रेस का दामन

इसी क्रम में गुरुवार को बलरामपुर में कांग्रेस जिला पंचायत सदस्य प्रभा बेला मरकाम ने कांग्रेस का दामन छोड़ जोगी कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। प्रभा बेला मरकाम सामरी से विधानसभा टिकट की दावेदारी कर रही थी, जिन्हें अब जनता जोगी कांग्रेस ने सामरी से अपना उमीदवार बनाया है। वहीं मुंगेली जिला कांग्रेस अध्यक्ष बैस ने भी जोगी कांग्रेस का दामन थामकर चुनाव मैदान में ताल ठोंक दी है।

Tags

Next Story