खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय में अमृत महोत्सव 23 को, राज्यपाल होंगी मुख्य अतिथि

खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय में अमृत महोत्सव 23 को, राज्यपाल होंगी मुख्य अतिथि
X
खैरागढ़ के थिएटर विभाग द्वारा 23 जुलाई को दोपहर 3 बजे आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में छत्तीसगढ़ की महिलाओं का योगदान विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया है। पढ़िए पूरी खबर-

खैरागढ़। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के थिएटर विभाग द्वारा 23 जुलाई को दोपहर 3 बजे आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में छत्तीसगढ़ की महिलाओं का योगदान विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया है। थियेटर विभाग प्रमुख डॉ. योगेंद्र चौबे ने बताया कि उक्त कार्यक्रम महामहिम राज्यपाल एवं कुलाधिपति अनुसुइया उइके के मुख्य आतिथ्य में कुलपति डॉ. ममता चंद्राकर के मार्गदर्शन में संपन्न होगा। आप से विनम्र अनुरोध है कि 2 बज कर 55 मिनट तक नीचे दिए गए गूगल मीट के लिंक पर जुड़ने का कष्ट करें।

Tags

Next Story