हड़ताल पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता : नन्हे बच्चे और माताएं पोषण आहार से हो रहीं वंचित, आंगनबाड़ी केंद्रों में पसरा सन्नाटा

कुलजोत संधु-केशकाल। छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर 23 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। सर्व प्रथम अपनी मांगों को राजधानी रायपुर में रखा और वर्तमान में कोंडागांव जिला मुख्यालय और फरसगांव ब्लाक मुख्यालय में जनपद स्कूल मैदान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के द्वारा हड़ताल की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, शासकीय कर्मचारी घोषित करने और कलेक्टर दर वेतन देने, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में तब्दील करना जैसी अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका का कहना है कि 3 फरवरी को जिला मुख्यालय कोंडागांव में रैली निकाली जाएगी। आंगनबाड़ी में आने वाले नन्हे मुन्ने बच्चे और पोषक माताएं को पोषण आहार से वंचित करने की बात कही है।
11 दिनों से जारी है हड़ताल
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के हड़ताल पर जाने से आंगनबाड़ी केंद्रों में सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं आंगनबाड़ी आने वाले बच्चे और माताओ को 0 से 3 वर्ष के बच्चों को पोषण आहार, गर्भवती महिलाओ को गर्म भोजन, पोषक माताओं को पोषण आहार, 3 वर्ष से 6 वर्ष के बच्चे को गर्म भोजन और अनौपचारिक शिक्षा से वंचित होना पड़ रहा है। लगातार 11 दिनों से हड़ताल के बाद भी इस ओर किसी का ध्यान आकर्षित नही हो रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS