किसान मोर्चा की नई कार्यकारिणी का हुआ ऐलान, नए दोनों महामंत्री

रायपुर: भाजपा किसान मोर्चा की नई कार्यकारिणी का ऐलान रविवार को किया गया। इसमें दोनों महामंत्री नए बनाए गए हैं। इसी के साथ चार उपाध्यक्ष और चार प्रदेश मंत्री नए हैं। कुल मिलाकर कार्यकारिणी में ज्यादा फेरबदल न करते हुए पदों में फेरबदल करने का काम ज्यादा किया गया है।
प्रदेश भाजपा संगठन में पिछले साल अगस्त में प्रदेशाध्यक्ष को बदलने के बाद मोर्चा और प्रकोष्ठ में भी बदलाव किया गया है। किसान मोर्चा का अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल के स्थान पर पवन साहू काे बनाया गया। अध्यक्ष बदलने के बाद से ही नई कार्यकारिणी को लेकर कवायद चल रही थी। अब जाकर कार्यकारिणी बनी है। महामंत्री बनाए गए कोमल सिंह राजपूत पहले उपाध्यक्ष थे। इसी तरह से ओमप्रकाश चंद्रवंशी पहले प्रदेश मंत्री थे। पुराने महामंत्री द्वारिकेश पांडेय को महामंत्री से हटाकर जैविक खेती का संयोजक बनाया गया है। दूसरे महामंत्री युधिष्ठिर चंद्राकर को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।
ये है कार्यकारिणी
अध्यक्ष पवन साहू, उपाध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास, आलोक ठाकुर, कुलकित चंद्रा, बृजलाल राठौर, टीकाराम पटेल, किरण उसेंडी, प्रदेश मंत्री अनिल अग्रवाल, अजय साहू, आकाश गुप्ता, राकेश तिवारी, वेदराम मनहर, इंदु पनेरिया, खिलावन शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह गबेल, सह कोषाध्यक्ष बीपी सिंह और मीडिया प्रभारी निश्चय बाजपेयी बनाए गए हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS