Anti naxal operation: लोहा गांव पहाड़ी के पास मिले सीरियल वाइज चार IED, सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने का था प्लान कैसे किया गया डिफ्यूज, देखिए Exclusive Video…

पंकज भदौरिया-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के लोहा गांव पहाड़ी धोबी घाट और 11 सी माइनिंग के पास सुरक्षाबलों ने IED बरामद कर डिफ्यूज कर दिया। जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने 10 किलो का IED बिछाकर रखा था। लेकिन जवानों ने उनके मनसूबों पर पानी फेर दिया।


बता दें कि, एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान मंगलवार को CISF की एक पार्टी गश्त पर निकली हुई थी। तभी धोबी घाट और 11 सी माइनिंग जाने वाले तिराहा के आगे लोहा गांव रास्ते पर पहाड़ी में नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए सीरियल बम बिछा रखा था। जमीन के ऊपर से निकला हुआ तार देखकर टीम ने इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा को दिया। मौके पर पहुंची CISF पार्टी और BDS दन्तेवाड़ा की टीम ने निरीक्षण कर घटना स्थल से 5 किलो का एक, 2 किलो का 2 और एक किलो का एक कुल 10 किलो का सीरियल बम बरामद कर डिफ्यूज किया। देखिए वीडियो....
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS