बसंत पंचमी पर अनुप्रभा फाउंडेशन का आयोजन : महिलाओं ने पहने पीले वस्त्र, गेम्स-काम्पीटिशन के बाद चला पकवानों का दौर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर अनुप्रभा फाउंडेशन की मासिक बैठक एवं कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। यह कार्यक्रम राम मंदिर मे 25 जनवरी को रोहणीपुरम में रखा गया। सर्वप्रथम माता सरस्वती की पूजा एवं वंदना की गई। संस्था के संरक्षक डॉक्टर आरती उपाध्याय के सानिध्य में यह कार्यक्रम शुरू हुआ था।
मिली जानकारी के अनुसार, सर्वप्रथम माता सरस्वती की पूजा और वंदना की गई मिठाइयां फल एवं खिचड़ी का प्रसाद लगाया गया। इसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के संरक्षक डॉक्टर आरती उपाध्याय ने की। सम्मान की कड़ी में डॉ मनीष श्रीवास्तव, मनीषा तिवारी, मंथिरा वर्मा, सुधा पुराणिक, डॉक्टर आरती उपाध्याय का सम्मान किया गया। बताया जा रहा है कि सरप्राइस गेम्स विजेता राजू, हेमा, संध्या, लक्ष्मी, दीपमाला रही। इसके बाद हाउजी गेम रखा गया उसमें पहली मंथिरा विजेता रही। दूसरा स्थान संध्या ने प्राप्त किया। तीसरा स्थान आयुषी ने प्राप्त किया। इसके बाद संस्था के कोषाध्यक्ष नैवेद्य श्रीवास्तव ने सरस्वती माता के बारे में सभी को बताया। आजकल युवाओं मंस बढ़ते हुए नशे की आदत पर रोशनी डाली और बताया कि युवाओं को कैसे आगे बढ़ना चाहिए।

महिलाएं पीले रंग के परिधान में हुई उपस्थित
सभी पदाधिकारी एवं मेंबर्स ने मिलकर सरस्वती पूजा का आनंद लिया। गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर सभी ने गणतंत्र दिवस के बारे में चर्चा की। इसके बाद अनुप्रभा फाउंडेशन छत्तीसगढ़ हल्दी कुमकुम किया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में महिलाएं और बेटियां पीले रंग के परिधान में उपस्थित रही।
सभी ने अनेक प्रकार के नाश्तों का उठाया लुफ्त
सभी महिलाओं को सुहाग सामग्री देकर हल्दी कुमकुम किया गया। सुहाग सामग्री के साथ साथ मुर्रा लड्डू तिल्ली लड्डू, तिल्ली बर्फी, करी लड्डू, मिक्चर, आलू गुंडा, टमाटर चटनी गरमा-गरम नाश्तों का सभी ने लुफ्त उठाया। सभी विजेताओं को एक से बढ़कर एक उपहार मिले। रजत और सुरेश ने अंत में मनोरमा और प्रीति श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS