मणिपुर पहुंची अनुसुइया उइके : मुख्यमंत्री ने नए राज्यपाल का किया स्वागत, राइफल्स के जवानों ने दी सलामी

X
By - uma |22 Feb 2023 12:01 PM IST
इससे पहले राज्यपाल उइके का स्वागत करने के लिए विमानतल पर मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। पढ़िए पूरी खबर ...
रायपुर। मणिपुर की नव मनोनीत राज्यपाल अनुसुइया उइके का मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने राजभवन, इम्फाल पहुंचने पर पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इसके बाद राजभवन में राज्यपाल उइके को मणिपुर राइफल्स के जवानों ने सलामी दी। इस अवसर पर मणिपुर विधानसभा के अध्यक्ष, मंत्रिमंडल के सदस्य, मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक उपस्थित थे। इससे पहले राज्यपाल उइके का स्वागत करने के लिए विमानतल पर मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS