चहुंओर हो रही विघ्नहर्ता की जय-जयकार : केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने भी घर पर स्थापित की मूर्ति, मिट्टी की मूर्तियां ही स्थापित करने की अपील

नौशाद अहमद-सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में गणेश भगवान को घर में स्थापित करने को लेकर लोगों में काफी उत्साह नज़र आ रहा है। सरगुजा कि केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने भी अपने निवास में गणेश भगवान को स्थापित किया। वहीं रेणुका सिंह ने बताया कि, पर्यावरण की दृष्टि से और स्थानीय मूर्तिकारों को आर्थिक लाभ मिले इसलिए हम लोगों को मिट्टी से बने गणेश भगवान की प्रतिमा स्थापित करनी चहिये।
उल्लेखनीय है कि, बीते 2 साल करोना के चपेट में बीतने के बाद शुरू हो रहे गणेश चतुर्थी को लेकर स्थानीय लोगों के साथ-साथ खास लोगों में भी गणेश भगवान को घर में स्थापित करने को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। सरगुजा सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने भी अपने निवास में गणेश भगवान की स्थापना के लिए सूरजपुर के स्थानीय मूर्ति कलाकारों की ओर से बनाया गया मिट्टी की प्रतिमा की खरीदी की है।
मिट्टी से बने गणेश प्रतिमा की ही स्थापना करना चाहिए
केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने कहा कि, 9 साल से लगतार गणेश चतुर्थी में अपने निवास में गणेश भगवान की स्थापना करती आई हूं। इस साल भी ऐसा संयोग है कि, मैं रायपुर के लिए निकल रही हूं और गणेश भगवान की स्थापना करने के लिए मैं सूरजपुर के एक छोटे से पंडाल से मिट्टी से बने मूर्ति की खरीद कर ले जा रही हूं जिसकी स्थापना में अपने निवास में करूंगी। रेणुका सिंह ने मिट्टी की प्रतिमा खरीदने के कारण में कहा कि पर्यावरण की दृष्टि से और स्थानीय मूर्तिकारों को आर्थिक लाभ मिले इसलिए हम लोगों को मिट्टी से बने गणेश भगवान की प्रतिमा की ही स्थापना करना चाहिए। साथ ही सभी को गणेश चतुर्थी की बधाई दी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS