छात्रा को भगा ले जाने वाला गिरफ्तार : दोस्ती गांठकर भगा ले गया दिल्ली, सालभर करता रहा दुष्कर्म...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक युवक ने पहले स्कूली छात्रा से दोस्ती की, फिर उसके साथ शादी करने का वादा कर भगाकर दिल्ली ले गया। वहां ले जाने के बाद उसने लड़की से एक साल तक रेप किया। परिजनों की शिकायत पर अब जाकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की को भी बरामद कर लिया गया है। मामला पखांजूर थाना क्षेत्र का है।
बार-बार लोकेशन बदल रहा था आरोपी
मिली जानकारी के अनुसार, लड़की के परिजनों ने सालभर पहले थाने में शिकायत की थी। तब लड़की 12वीं की छात्रा थी, वह अचानक घर से गायब हो गई थी। केस दर्ज करने के बाद पुलिस लड़की की तलाश कर रही थी। इसके लिए पुलिस ने लड़की के दोस्तों से भी पूछताछ की। पता चला था कि लड़की का पखांजूर निवासी कुमरेश अधिकारी से प्रेम प्रसंग था। इस पर पुलिस ने कुमरेश की बारे में जानकारी जुटाई। लेकिन वह भी अपने घर पर नहीं था। इसके बाद से ही पुलिस को उस पर शक हुआ था। बाद में पुलिस को पता चला कि लड़की कमुरेश के साथ ही गई है। फिर पुलिस ने उसका लोकेशन ट्रेस करना शुरू किया। मगर उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। बार-बार लोकेशन ट्रेस करने पर भी कोई खास जानकारी नहीं मिली। आरोपी बार-बार लोकेशन बदल रहा था। इस तरह से पुलिस उसकी कई दिनों से तलाश कर रही थी। इस बीच पुलिस को पता चला कि आरोपी अपने गांव आया। तब पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद लड़की को भी छुड़ाया गया है। पुलिस ने इस केस में लड़की से भी पूछताछ की है।
छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर भगा ले गया दिल्ली
पूछताछ में लड़की ने बताया है कि, आरोपी उसे अपने साथ भगाकर ले गया था। वह उसे दिल्ली और नोएडा लेकर गया था। वह अलग-अलग इलाकों में रह रहा था। आरोपी दिल्ली और नोएडा में ही मजदूरी का काम करता था। वहीं पूछताछ में आरोपी ने भी अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS