CG Politics : डा. रमन से मिले अरुण साव, जीत पर दी बधाई... माना आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के अध्यक्ष और लोरमी विधायक अरुण साव ने आज यहां पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह (former Chief Minister Dr. Raman Singh) से मुलाकात कर प्रदेश में पार्टी की जीत पर बधाई दी। मुलाकात के दौरान श्री साव ने डा. रमन को लाल गुलाबों का गुलदस्ता भेंट किया।
उल्लेखनीय है कि, छत्तीसगए़ के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को तगड़ी शिकस्त देते हुए 54 सीटों पर जीत दर्ज की है। इस जीत में डा. रमन सिंह के अनुभव का पार्टी को काफी लाभ मिला है। श्री साव ने विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी का कुशलता पूर्वक मार्गदर्शन करने पर डा. रमन का आभार भी जताया।
रविवार को आएंगे पर्यवेक्षक, तय होगा नया सीएम
रविवार यानी 10 दिसंबर की सुबह पार्टी नेतृत्व की ओर से तय किए गए तीनों पर्यवेक्षक राजधानी रायपुर पहुंचने वाले हैं। पर्यवेक्षक बनाए गए झारखंड के बड़े आदिवासी चेहरे और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा रविवार की सुबह रायपुर 9 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुचेंगे। असम के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल (Union Minister Sarbananda Sonowal) भी के साथ तीसरे पर्यवेक्षक दुष्यंत गौतम भी रविवार की ही सुबह रायपुर पहुंचने वाले हैं। तीनो पर्यवेक्षक भाजपा विधायक दल की बैठक लेंगे। इसी बैठक में तय होगा नए सीएम का नाम। चुनाव में बड़ी भूमिका निभाने वाले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के भी कल सुबह 8:30 बजे रायपुर पहुंचने की खबर है। श्री मंडाविया के बारे में पार्टी सूत्रों ने बताया है कि वे रविवार को पूरे दिन भर और रात में भी भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में ही रहेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS