CG News : IED ब्लास्ट में ASI घायल...सर्चिंग के दौरान फटा बम, कैंप से महज 900 मीटर दूर हुआ हादसा

CG News : IED ब्लास्ट में ASI घायल...सर्चिंग के दौरान फटा बम, कैंप से महज 900 मीटर दूर हुआ हादसा
X
घायल ASI का नाम जीडी सागर बताया जा रहा है, जो कमारगुड़ा के CRPF 231 बटालियन में पदस्थ हैं। जगरगुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से कमारगुड़ा कैंप से महज 900 मीटर दूर प्रेशर IED प्लांट किया था। पढ़िए पूरी खबर....

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सुकमा जिले(Sukma district) की सीमा पर सर्चिंग के दौरान प्रेशर IED की चपेट में आने से एक ASI घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह पूरी घटना जगरगुंडा थाना क्षेत्र की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल ASI का नाम जीडी सागर(ASI GD Sagar) बताया जा रहा है, जो कमारगुड़ा के CRPF 231 बटालियन में पदस्थ हैं। जगरगुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से कमारगुड़ा कैंप से महज 900 मीटर दूर प्रेशर IED प्लांट किया था। बुधवार की सुबह CRPF के जवान सर्चिंग पर निकले थे। सुबह सर्चिंग के दौरान ASI जीडी सागर का पैर प्रेशर IED पर पड़ गया और वह ब्लास्ट हो गया। IED ब्लास्ट होने की वजह से वे घायल हो गए जिन्हे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गनीमत रही कि, इस हादसे में किसी की जान नहीं गयी। फिलहाल पुरे इलाके में सुरक्षाबलों द्वारा सर्च अभियान जारी है।

Tags

Next Story