ASI की बीच बाजार हत्या : मटर खरीदते वक्त अचानक युवक ने किया ताबड़तोड़ हमला, लहूलुहान हालत में ले जाया गया अस्पताल, उपचार के दौरान मौत

देवराज दीपक-बरमकेला। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के बरमकेला-सरिया में एएसआई पर युवक द्वारा डंडे से हमला करने का मामला सामने आया है। लहूलुहान अवस्था मे एएसआई को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं उपचार के दौरान उज़की मौत हो गयी। मामला सरिया थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, सरिया थाना में पदस्थ एएसआई डीएन साहू आज दोपहर को अटल चौक में मटर खरीद रहा था। इसी समय पास खड़े युवक श्यामलाल सिदार ने एकाएक एएसआई के ऊपर हमला कर दिया। इस हमले में सहायक उप निरीक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि आरोपी श्याम लाल मानसिक रूप से विक्षिप्त है। हालांकि पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। वही आगे की कार्रवाई की जा रही है।


© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS