CG Election : असम के सीएम हिमंता ने दी अफसरों को चेतावनी, बोले-कांग्रेसी एजेंट बनकर काम करना बंद करें...वरना केंद्र लेगा एक्शन

संदीप करिहार - बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर है। चुनावी तैयारियों के मद्देनजर छत्तीसगढ़ में बीजेपी के स्टार प्रचारक और असम के सीएम हिमंता बिश्वा शरमा बिलासपुर दौरे पर हैं। प्रेसवार्ता के दौरान सीएम हिमंता बिश्वा सरमा ने कांग्रेस और सीएम भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा।
बिलासपुर में प्रेसवार्ता करते हुए असम के सीएम हिमंता बिश्वा सरमा ने अधिकारियों पर निशाना साधते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ के अधिकारी नहीं बल्कि कांग्रेसी बनकर काम कर रहें है। नियमानुसार आचार सहिंता लगने के बाद अधिकारियों को किसी भी पार्टी के लिए एकतरफ़ा काम नहीं करना चाहिए। ऐसा करते हुए पाए जाने पर भारत सरकार आपके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करेगी। श्री सरमा ने आगे कहा कि, मै आप सभी से अपील करता हूं कि, भूपेश बघेल और कांग्रेस के सदस्य की तरह काम मत करिए। चुनावी आचार संहिता लगने की वजह से मै गरिमा में हूं और मै सम्बंधित अधिकारियों का नाम नहीं ले पा रहा हूं। साथ ही मैं छत्तीसगढ़ के अधिकारीयों से गुहार और निवेदन कर रहा हूं कि, अगर आप समय रहते नहीं सुधरेंगे तो भारत सरकार आपके खिलाफ एक्शन लेगी।
हिन्दुओं को कांग्रेस से खतरा
असम के सीएम हिमंता बिश्वा सरमा ने मदरसों को लेकर कहा कि, पुरे भारत में मदरसे बंद होने चाहिए। मदरसे केवल चुनाव के समय बंद नहीं होने चाहिए बल्कि पुरे 26 घंटे मदरसे बंद करने की बात होनी चाहिए। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस से हिन्दुओं को खतरा है क्योंकि कांग्रेस हिन्दुओं से नहीं मुसलमानों से प्रेम करती है। ईडी की कार्यवाही पर श्री शरमा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, आप देश में एक तरफ भाजपा कार्यकर्ताओं और दूसरी तरफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की प्रॉपर्टी गिनें कांग्रेस प्रॉपर्टी में ही बल्कि भ्रष्टाचार में भी आगे है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS