उपचार एवं कृत्रिम गर्भाधान का बहिष्कार करेंगे सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, विभाग पर नाराजगी जताकर आंदोलन की दी चेतावनी

राजनांदगांव। पशुधन विकास विभाग में कार्यरत सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ ने विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई है। संघ ने अपनी मांगों को लेकर किए गए काम रोको आंदोलन के बाद भी राजपत्र में संशोधन नहीं होने पर आक्रोश जताया है। साथ ही डिप्लोमा धारी बेरोजगारों की सीधी भर्ती एवं वर्तमान में पदस्थ अधिकारियों के वेतनमान में वृद्धि नहीं होने पर सामान्य पशु उपचार एवं कृत्रिम गर्भाधान का बहिष्कार और उग्र अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी है।
संघ द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक वर्तमान में पशुधन विकास विभाग के सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संवर्ग मैदानी स्तर पर कार्यरत हैं। सरकार की योजना नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी अंतर्गत गौठानों में सेवाएं दे रहे हैं। इसके अलावा मैदानी क्षेत्रों में विभाग द्वारा सौंपे गए समस्त कार्य वे कर ही रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों के संबंध में शासन और विभाग ने उनके संवर्ग के प्रति अनदेखी की है। संघ का कहना है कि विभाग उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS