Attack on Police : दो गुटों का विवाद सुलझाने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर हमला, चार पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल

नौशाद अहमद-सूरजपुर। सरगुजा संभाग के सूरजपुर में दो गुटों में विवाद सुलझाना पुलिस को भारी पड़ गया। विवाद कर रहे लोगों ने पुलिस पर ही लाठी-डंडे के साथ ताबड़तोड़ हमला (Attack on Police) बोल दिया। इस हमले में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।
दरअसल यह पूरा मामला बसदेई चौकी के खड़गवां गांव का है, जहाँ दो पक्षों का आपसी विवाद काफी समय से चल रहा था। विवाद की सूचना पर पुलिस जब घटना स्थल पर पहुँची तो विवाद कर रहे लोगों ने लाठी डण्डे लेकर पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। हमले में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए, वहीं बाकी पुलिसकर्मियों ने भाग कर किसी प्रकार अपनी जान बचाई। मारपीट की इस घटना में एक पुलिस कर्मियों की हालत अभी नाजुक बनी हुई है।
घायल पुलिसवाले मेडिकल कालेज में भर्ती
घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में जारी है। पुलिस कार्रवाई करते हुए संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पूरे घटनाक्रम में कितने आरोपी सम्मिलित थे यह आगे जांच में ही पता चल पाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS