जीने-मरने की कसमे....फिर क्यों बना कातिल : प्रेमिका पर धारदार हथियार से किया वार, पुलिस को बताया...धोखा दिया तो किया कत्ल

जीने-मरने की कसमे....फिर क्यों बना कातिल : प्रेमिका पर धारदार हथियार से किया वार, पुलिस को बताया...धोखा दिया तो किया कत्ल
X
मोहब्बत की ऐसी सनक आपने न देखी होगी और न सुनी होगी, एक दिन ऐसा आ गया कि उसी का आशिक कातिल बन गया।...पढ़े पूरी खबर

राहुल यादव/लोरमी- मोहब्बत की ऐसी सनक आपने न देखी होगी और न सुनी होगी, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी गांव में एक आशिक ने प्यार पर विश्ववास किया, लेकिन लड़की ने उसके साथ धोखा कर दिया। वहीं टीचर कातिल की नीयत को समझ नहीं पाई और कई बार उससे मिलने जाती रही। एक दिन ऐसा आ गया कि उसी का आशिक कातिल बन गया। लड़के ने बेबस और निहत्थी प्रेमिका पर ताबड़तोड़ वार किए, जिसके बाद मृतक लड़की पूरी तरह से लहुलुहान हो गई। जिस वक्त उसकी हत्या की गई, उस वक्त रात के 3 बज रहे थे। अब आप सोच सकते है कि रात के अंधेरे में चमकते हथियार देख लिए जाए तो एक व्यक्ति की क्या हालत होती होगी। इन सब के बीच डरे सहमे से 2 चश्मदीद मौके पर मौजूद थे। लेकिन लड़की को नहीं बचा पाए।

प्रेमिका के कई लोगों से थे संबंध...

जब पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार किया तब उसने एक-एक कर पूरी कहानी को बया किया, जिसमें उसने बताया कि, प्रेमिका से कई दिनों से विवाद चल रहा था। जिस दिन मैंने उसकी हत्या कि उस दिन करीब 4 घंटे तक हम अपने घर के पीछे लड़ते-झगते रहे। जब पुलिस ने पूछा कि उसकी हत्या क्यों कि तो लड़के ने बताया कि, प्रेमिका मुझे धोखा दे रही थी। उसके संबंध कई लोगों के साथ थे। सनकी प्रेमी के सिर पर खून सवार था। धोखे से बुलाकर 2 बहनों के सामने चाकू और खूनी खंजर से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था। जिसके बाद प्रेमिका ने मौका-ए-वारदात पर दम तोड़ दिया। जब दोनों बहने उसे बचाने के लिए गई तो उसमें से एक घायल हो गई और दूसरी अपनी जान बचाकर भाग निकली।

पप्पू मिंडा की हुई एंट्री...फिर क्या हुआ...

दरअसल, दोनों प्यार में पागल थे, तभी अचानक रेलवे सुरक्षा बल रायपुर में कार्यरत निवाशी पप्पू मिंडा की एंट्री हुई। इसी वजह से दोनों प्रेमी के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मोहब्बत की आड़ में प्रेमी अचानक प्रेमिका कातिल बन गया।

पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर आरोपी की तलाश...

बता दें, पुलिस कातिलों की तलाश में गली-गली, चप्पे-चप्पे पर छापे मारी कर रही थी। कातिल शख्स गांव छोड़कर भागने वाला था, लेकिन इससे पहले पुलिस और साइबर सेल की टीम ने आरोपी विजय भास्कर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने जीने-मरने की कसम खाई थी। लेकिन प्यार और धोखे ने लड़की की जिंदगी खत्म कर दी। फिलहाल आरोपी ने अपना जुल्म कबूल कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में उसने कहा कि, हम 17 सालों से एक साथ थे। लेखा की नोकरी पेंड्रा में शिक्षा कर्मी के पद पर लगी थी। वहीं आरोपी विजय भास्कर की नॉकरी रायपुर में लेक्चरार् के पद पर लग गई। यानी दोनों काफी पढ़े-लिखे थे। आरोपी विजय भास्कर ने तो केमिकल इंजीनियर में पी एच डी की हुई है।

Tags

Next Story