अविनाश श्रीवास्तव बने बस्तर के नए भाजयुमो अध्यक्ष, कहा- 'सभी चुनौतियों से निपटने को हैं तैयार'

अविनाश श्रीवास्तव बने बस्तर के नए भाजयुमो अध्यक्ष, कहा- सभी चुनौतियों से निपटने को हैं तैयार
X
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्षों की सूची आज जारी कर दी गई। पढ़िए पूरी खबर-

जगदलपुर। लम्बे समय से इंतजार कर रहे भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्षों की सूची आज जारी कर दी गई। बस्तर में जिलाध्यक्ष के तौर पर 2003 से भाजपा से जुड़े अविनाश श्रीवास्तव को चुना गया। हालांकि लिस्ट आज जारी की गई पर शहर में नए जिलाध्यक्ष के तौर पर अविनाश के नाम पर मोहर लगा दी गई थी और सूची का इंतजार केवल औपचारिक तौर पर किया जा रहा था। बस्तर में भाजपा से जुड़े युवाओं ने इस फैसले का स्वागत किया है और जगदलपुर में भाजपा कार्यालय के सामने अपनी ख़ुशी का इजहार करते हुए जमकर आतिशबाजी करते हुए जश्न मनाया गया।

इस दौरान भाजयुमो के मनीष पारेख ने कहा कि यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है और हर्ष का विषय यह है कि अविनाश के नाम पर किसी भी युवा कार्यकर्त्ता में असहमति नहीं है। उल्लेखनीय है कि अविनाश 2003 से भाजपा से जुड़े हैं और 2004 में उन्हें नगर महामंत्री बनाया गया। संगठन में उनकी कुशल कार्यशैली को देखते हुए 2007 में उन्हें जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा गया जिसमे वे दस वर्ष तक बिना किसी विवाद के बने रहे और संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।

अविनाश ने नई जिम्मेदारी मिलने पर चर्चा के दौरान कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है उस पर वे खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे, साथ ही बस्तर में कांग्रेस के असली चेहरे को बेनकाब करते हुए उसे जनता के सामने लाएंगे। इसके साथ ही बस्तर में भाजयुमो को पहले से और ज्यादा मजबूत करने के उद्देश्य से युवाओं को संगठित किया जायेगा जिससे भविष्य में होने वाले चुनाव में पार्टी को इसका फयदा मिल सके।

Tags

Next Story