रिजल्ट की खुशियों के बीच आई बुरी खबर : 12वीं की परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए छात्र ने छत से छलांग लगाकर दी जान...

X
By - Purnima Mandal |14 May 2022 5:24 PM IST
छत्तीसगढ़ बोर्ड के नतीजे आने के बाद राजधानी रायपुर से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां 12वीं की परीक्षा में फेल होने की जानकारी मिलने के बाद एक छात्र ने खुदकुशी कर ली है। पढ़िए पूरी खबर...
रायपुर। छत्तीसगढ़ बोर्ड के नतीजे आने के बाद राजधानी रायपुर से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां 12वीं की परीक्षा में फेल होने की जानकारी मिलने के बाद एक छात्र ने खुदकुशी कर ली है। मृतक छात्र का नाम सहस्त्रांशु पांडे बताया जा रहा है। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। बता दें कि आज 12वीं बोर्ड का रिजल्ट आया है। इसमें डंगनिया निवासी सहस्त्रांशु पांडे को अनुत्तीर्ण होने की जानकारी मिलने के बाद उसने पहली मंजिल से छलांग लगा दी। इससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS