CG News- बदहाल सड़कें : गड्ढे में गिरी छात्रा, बस के नीचे आने से बाल-बाल बची...देखिए एक्सक्लूसिव वीडियो

CG News- बदहाल सड़कें :  गड्ढे में गिरी छात्रा, बस के नीचे आने से बाल-बाल बची...देखिए एक्सक्लूसिव वीडियो
X
साइकिल सवार बालिका स्कूल से घर जाते समय बदहाल सड़क के गड्ढे में गिर गई। इस हादसे में उसे गंभीर चोंटे आई है।...पढ़े पूरी खबर

अक्षय साहू/राजनांदगांव- छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के ग्राम अर्जुनी में साइकिल सवार बालिका स्कूल से घर जाते समय बदहाल सड़क के गड्ढे में गिर गई। इस हादसे में उसे गंभीर चोंटे आई है। घटना के वक्त बाजू से एक स्कूल बस गुजरी, अगर थोड़ी भी चूक हो जाती तो बालिका की जान जा सकती थी।

बता दें, इस घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला, ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया था। अधिकारियों के समझाइस के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ। डोंगरगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अर्जुनी की यह घटना है। जहां बालिका स्कूल से घर जाते समय गड्ढे में गिर गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि बदहाल सड़कों की वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं।


Tags

Next Story