सड़क पर गिरा 25 लाख से भरा बैग : उठा ले गए अज्ञात, घटना सीसीटीवी में कैद

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सोमवार को एक 25 लाख रुपए से भरा बैग सड़क पर गिर गया। नोटों से भरे बैग को सड़क से एक बाइक सवार अज्ञात महिला और पुरूष उठाकर ले गए। पीड़ित के रिपोर्ट पर पुलिस अज्ञात लोगों की तलाश कर रही है। वहीं घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामला बालोद थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार बालोद नगर के होलसेल किराना व्यापारी ताराचंद सांखला का बेटा एक्टिवा से पैसा जमा करने बैंक जा रहा था। इस दौरान नगर के पुराना बस स्टैंड के पास बीच रास्ते में व्यापारी का नोटों से भरा बैग गिर गया। वहीं अज्ञात बाइक सवार एक महिला और पुरूष ने सड़क पर गिरे नोटों से भरे बैग को उठाकर ले गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। व्यापारी ने बताया कि बैग में 25 लाख रुपए थे। व्यापारी ने बालोद थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला दर्ज कर पुलिस अज्ञात लोगों को ढूंढने में जुट गई है। देखिए वीडियो-
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS