बलौदाबाजार : 11 लोगों ने दो सगी बहनों से किया गैंगरेप, तीन नाबालिग समेत सभी आरोपी गिरफ्तार

X
By - Vinod Dongre |30 July 2020 11:29 AM IST
दो माह पहले हुई इस घटना की रिपोर्ट कल दर्ज कराई गई, पढ़िए पूरी खबर-
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक जघन्य गैंगरेप की खबर आई है। दो माह पहले दो सगी नाबालिग बहनों के साथ सामूहिक बलात्कार करने वाले 11 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
यह घटना पलारी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, दो माह पहले 11 लोगों ने मिलकर दोनों नाबालिग बहनों के साथ दुराचार किया था।
कल ही इस मामले की रिपोर्ट लिखाई गई है, जिसके बाद पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में तीन नाबालिग बताए जा रहे हैं। अभी इस मामले का पुलिस ने खुलासा नहीं किया है। आज इस मामले की पुलिस अधिकृत रूप से जानकारी देगी।
Tags
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS