बलरामपुर ब्रेकिंग: हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत, रात को पुआल में सो रहा था बाहर

X
By - Ck Shukla |20 Nov 2021 1:38 PM IST
बलरामपुर जिले में एक ग्रामीण पर हाथी के हमले की खबर सामने आई है। जिसके बाद ग्रामीण को तुंरत रघुनाथनगर अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया लेकिन ग्रामीण ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पढ़िये पूरी खबर-
बलरामपुर। हाथी के अतंक दिनों-दिन बढ़ते जा रहे है। वहीं बलरामपुर जिले में एक ग्रामीण पर हाथी के हमले की खबर सामने आई है। जिसके बाद ग्रामीण को तुंरत रघुनाथनगर अस्पताल में इलाज के दम तोड़ दिया। सूचना के मुताबिक 46 वर्षीय सहदेव पण्डो चवरसरई गांव का रहने वाला है। और वह किसानी का काम करता है। रात को घर के बाहर पुआल में सोया था। उसी दौरान हाथी ने हमला किया। मामला रघुनाथ नगर वन परीक्षेत्र के चवरसरई गांव का है। गांव वालों ने इसकी जानकारी वन- विभाग को दी। जिसके बाद वन-विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS