सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध : कार्रवाई के लिए जारी हो रहे आदेश पर आदेश... लेकिन कार्रवाई में किसी की रुचि नहीं

सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध : कार्रवाई के लिए जारी हो रहे आदेश पर आदेश... लेकिन  कार्रवाई में किसी की रुचि नहीं
X
सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर नगरीय प्रशासन लगातार आदेश पर आदेश जारी कर रहा है, लेकिन निकायों के नोडल अफसर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। ऐसे में निगम का पोर्टल में कोई अपडेट ही नहीं किया गया.. पढ़िए पूरी खबर...

बिलासपुर। सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर प्रदेश में चार दिनों तक मुहिम चलाई जा रही है। 17 से 20 दिसंबर तक अभियान चलाकर कार्रवाई करने को कहा गया है। वहीं नगरीय प्रशासन विकास विभाग के चीफ इंजीनियर ने सभी निकायों के नोडल अधिकारियों को गूगल लिंक भेजकर रोज कार्रवाई की रिपोर्टिंग करने के लिए कहा है। बताया जा रहा है कि निगम द्वारा कोई अभियान नहीं चलाया गया।

उल्लेखनीय है कि, सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर नगरीय प्रशासन लगातार आदेश पर आदेश जारी कर रहा है, लेकिन निकायों के नोडल अफसर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। पहले दिन निकायों को पोर्टल में कार्रवाई के लिये बोला गया, लेकिन अधिकांश निकायों ने कार्रवाई ही नहीं की। ऐसे में पोर्टल में कोई अपडेट ही नहीं नहीं किया गया।

निगम ने पहले दिन कोई अभियान नहीं चलाया

नगरीय प्रशासन के चीफ इंजीनियर ने सभी नोडल अफसरों को चार दिनों तक अभियान चलाकर कार्रवाई करने को कहा है। इसके लिए सभी को गूगल लिंक भेजाकर कार्रवाई की जानकारी देने को कहा गया है, लेकिन निगम में पहले दिन कोई अभियान नहीं चलाया गया।

Tags

Next Story