बार नवापारा अभ्यारण्य अब जंगल सफारी के अधीन : अब पर्यटकों को ज्यादा सुविधाएं मिलने की जगी उम्मीद

कुश अग्रवाल-पलारी। वर्षों से अनदेखी की मार झेल रहे बलौदा बाजार वन मंडल के अधीन जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल बार नवापारा अभ्यारण्य को अंततः सामान्य वन मंडल से हटाकर जंगल सफारी के अधीन कर दिया गया है। इससे अब सैलानियों को और अधिक सुविधाएं मिले सकेगी।
शासन ने इसका आदेश 15 सितंबर को ही जारी कर दिया था। मिली जानकारी के अनुसार अब अभ्यारण्य के लिए अलग से बजट मिलेगा। जिसे सामान्य वन मंडल की तरह किसी भी परिक्षेत्र में खर्च नहीं किया जा सकेगा। इसके अलावा कवर्धा जिले के भोरम देव अभ्यारण्य को भी जंगल सफारी के अधीन कर दिया गया है।बता दें कि पहले भी बार अभ्यारण्य और भोरम देव अभ्यारण्य जिले में पृथक वन मंडल के अधीन ही हुआ करता था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS