बस्तर : पुलिस-माओवादी मुठभेड़, ब्लास्ट में 2 जवान ज़ख्मी, 1 नक्सली ढेर

बस्तर : पुलिस-माओवादी मुठभेड़, ब्लास्ट में 2 जवान ज़ख्मी, 1 नक्सली ढेर
X
बीजापुर जिले के बासागुड़ा में हुई यह वारदात। पढ़िए पूरी खबर-

बीजापुर। जिले के बासागुड़ा इलाके में IED विस्फोट के बाद जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ की खबरें आ रही हैं। IED की चपेट में आकर ज़िला बल के 2 जवान जख्मी हुए हैं। राहत की बात है कि घायल जवानों की स्थिति सामान्य है। मुठभेड़ में 1 माओवादी को जवानों ने मार गिराया है।

माओवादी के शव के साथ हथियार, IED, विस्फोटक, नक्सल सामग्री के साथ ही बड़ी मात्रा में दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद हुई हैं।

बासागुड़ा थानाक्षेत्र के पेद्दागेल्लूर के गोलकोंडा पहाड़ी में मुठभेड़ की जानकारी मिली है। DRG, CAF, CRPF, कोबरा और जिला बल के जवान एंटी नक्सल आपरेशन पर निकले थे, तभी यह घटना हुई है। SP कमलोचन कश्यप ने घटना की पुष्टि की है।

Tags

Next Story