बस्तर : मिंगाचल में डूब गईं दो किशोरियां, पिकनिक में कर रही थीं नाव की सवारी

X
By - Vinod Dongre |6 Jan 2021 6:52 PM IST
बस्तर में आज फिर एक हादसा हुआ है, जिसमें दो किशोरियों की जान चली गई। पिकनिक मनाने मिंगाचल नदी गईं दो सहेलियां नदी में डूब गईं। यह हादसा तब हुआ, जब वे नाव की सवारी कर रही थीं। पढ़िए पूरी खबर-
बीजापुर। पिकनिक मनाने गयी दो लड़कियों की नदी में डूबने से मौत हो गई है। मिंगाचल नदी में पिकनिक मनाने 20 दोस्त एक साथ गए थे। लकड़ी के बने नाव में सवार होकर नदी में घूमने के दौरान दो लड़कियां नाव पलटने से डूब गईं। ग्रामीणों की मदद से उन्हें निकाला तो गया, लेकिन तब तक दोनों की जानें जा चुकी थीं।
सूत्रों से जानकारी मिली है कि दोनो लड़कियां नैमेड़ की रहने वाली हैं। यह हादसा जांगला थानाक्षेत्र के जैवारम के पास हुआ है। विधायक विक्रम मंडावी परिजनों को ढांढस देने घटनास्थल पर पहुंचे। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS