बस्तर में बर्थडे के कारण झड़प और मारपीट, चार गंभीर, कलेक्टर-एसपी मौके पर

सुकमा। जिले के गादीरास थाना अंतर्गत चिंगवारम में दो गुटों में झड़प और मारपीट हो गई है। चार लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। जिले के कलेक्टर को एसपी को मौके के लिए रवाना होना पड़ा है।
घटना के संबंध में सूत्रों से जानकारी मिली है कि चिंगवारम में किसी के बर्थडे को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि झड़प और मारपीट की नौबत आ गई। दो गुटों के बीच हुई जोरदार झड़प में गांव के ही चार लोग घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तो मौके पर पहुंची ही, जिले के कलेक्टर विनीत नंदनवार और एसपी केएल ध्रुव को भी गांव के लिए रवाना होना पड़ा। कलेक्टर नंदनवार ने बर्थडे को लेकर झगड़े की पुष्टि की है। हालांकि उन्होंने फिलहाल स्थिति के सामान्य होने का भी दावा किया है।
खबरों के अनुसार, झड़प में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS