बस्तरिहा किसान भी हुए जागरूक : ऋण लेकर करने लगे खेती, इस साल के लिए 151 करोड़ 35 लाख से अधिक का कर्ज ले चुके

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सलगढ़ बस्तर संभाग के किसान भी अब जागरूक हो रहे हैं। जहां कुछ साल पहले खेती-किसानी नहीं होती थी, अब यहां लोग लोन लेकर खेती करने लगे हैं। इस साल कर्ज लेकर खेती-बाड़ी करने वाले किसानों की संख्या कांकेर जिले में सबसे ज्यादा बताई गई है, जबकि दूसरे नंबर पर बस्तर जिले के किसान हैं।
दरअसल जिला सहकारी बैंक प्रबंधन किसानों को धान के अलावा दलहन और तिलहन की खेती करने के लिए बिना ब्याज का कर्ज देता है। एक साल की अवधि के लिए मिलने वाले इस कर्ज का भुगतान किसान धान का विक्रय करते वक्त लिंकिंग के जरिए भी कर पाते हैं। खेती किसानी को प्रोत्साहित करने की नीयत से बैंक प्रबंधन ने इस साल बस्तर के सातों जिलों में 550 करोड़ रुपए का कर्ज किसानों को देने का लक्ष्य रखा है। सहकारी बैंक के मुख्य पर्यवेक्षक एसए रजा ने बताया कि अब तक 151 करोड़ 35 लाख रुपए से अधिक का कर्ज किसानों को बांटा जा चुका है।
डीसीसीबी प्रबंधन ने जीरो प्रतिशत ब्याज पर दिए जाने वाले कर्ज के लिए किसानों की संख्या इस साल 1.75 लाख अनुमानित रखी गई है, जबकि पिछले साल एक लाख 58 हजार किसानों को कर्ज वितरित किया गया था। हालांकि इस वर्ष लक्ष्य पूरा करने किसानों की संख्या में इजाफा किया गया है। बीते साल की अगर बात करें तो एक लाख 58 हजार किसानों में से एक लाख 12 हजार किसानों ने लगभग 85 प्रतिशत कर्ज की चुकता कर दिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS